रानीखेत में ली आतंकवाद के खात्मे की ट्रेनिंग
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में बनने वाले स्किल सेल में मास कैज्युअल्टी से निपटने का प्रशिक्षण का दिया जाएगा। भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम जीएमसी का चार हजार वर्ग फुट जमीन के लिए निरीक्षण किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से क्षेत्रीय निदेशक डॉ. वीके चौधरी, डॉ. जे अरोड़ा, आर्किटेक्ट सचिन और शिक्षा निदेशक के उप निदेशक डॉ. एचएस पांडे जीएमसी पहुुंचे। डॉ. चौधरी ने बताया कि देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में स्किल सेल बननी है। सेल में सभी डॉक्टरों को मास कैज्युअल्टी होने पर स्थितियों से कैसे निपटा जाए इसको लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि स्किल सेल एनाटॉमी विभाग के ऊपर बने परीक्षा हॉल के ऊपर बनेगा। टीम ने जगह चयनित कर ली है। इसमें एक से डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होगा। बताया कि जल्द ही एमओयू पर भी हस्ताक्षर हो जाएंगे।
मास कैज्युअल्टी को स्किल सेल में दिया जाएगा प्रशिक्षण
राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम
मेमोग्राफी वैन एक माह में दो जगह करेगी जांच
हल्द्वानी। जीएमसी में खड़ी मेमोग्राफी वैन एक माह में दो जगह जांच करेगी। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने सोमवार को रेडियोलॉजी विभाग के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि मेमोग्राफी वैन एक माह में दो बार ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जाएगा और महिलाओं की जांच कराई जाएगी। मेमोग्राफी वैन भेजने के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है।