फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सेवाएं ऑनलाइन, पैसा कहां जा रहा पता नहीं

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम का ऑनलाइन सर्विस पोर्टल खामियों की भेंट चढ़ गया है। ऑनलाइन सेवाओं का फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है। 11 सेवाएं ऑनलाइन तो हो गई हैं लेकिन जमा किया गया शुल्क नगर निगम के खाते में प्रदर्शित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शहरी विकास निदेशालय ने निगम में रह रहे लोगों को घर बैठे सुविधा देने के लिए वेंडर लाइसेंस रिन्यूवल, नए सर्टिफिकेट बनाना, दुकान किराया जमा करना, मेला प्रदर्शनी की अनुमति, रोड कटिंग की अनुमति सहित 11 सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया था।
जैसे ही यह सुविधा लागू हुई तो यह खामियों की भेंट चढ़ गई। कर निरीक्षक पूजा चंद्रा ने बताया कि ऑनलाइन सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है। इस पर फिलहाल रोक लगाते हुए शासन को अवगत करा दिया गया है। पूजा चंद्रा ने बताया कि यह सुविधा लागू होते ही 11 सेवाओं का पैसा लोग निगम में आकर नकद जमा नहीं करा पाएंगे। यह पैसा एटीएम या नेटबैंकिंग से ही अदा करना होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का पैसा नहीं किया जमा
हल्द्वानी। एमबी इंटर कालेज के मैदान में नुमाइश लगी है। निगम क्षेत्र में कोई भी प्रदर्शनी लगाने से पहले ठेकेदार ने निगम से अनुमति लेनी है। इसका शुल्क भी जमा करना है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अभी तक न तो अनुमति ली गई है, न ही पैसा जमा किया गया है। उधर, पार्षदों ने नुमाइश का विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को पार्षदों ने नुमाइश के गेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया है कि कोरोनाकाल के दौरान प्रभावशाली लोग मेले का आयोजन कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद महेश चंद, ध्रुव कश्यप, रूमी वारसी, शकील अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें