फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 एचपी कर्मियों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नौकरी से निकाले जाने के विरोध में एचपी कर्मियों को पुलिस ने तिकोनिया चौराहे से हिरासत में ले लिया। इस दौरान चौराहे पर जाम लग गया। बाद में सीएम के जाने के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

एचपी के कर्मचारी बुद्ध पार्क से मंगलवार दोपहर को पैदल रैली निकालकर सरकार और एचपी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पार्क से सड़क पर पहुंचते ही पुलिस ने सात महिलाओं समेत कुल 107 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। यूनियन अध्यक्ष विनीत कपिल ने कहा कि सरकार भी उनकी नहीं सुन रही है। सभी शिक्षित बेरोजगार रैली निकालकर एचएम इंटर कॉलेज में चल रहे रोजगार मेले में आवेदन के लिए जा रहे थे लेकिन सरकार ने पुलिस की मदद से रैली रोककर सभी को थाने भेज दिया है। संगठन मंत्री निर्मल पंत ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों और परिवारों उत्पीड़न हो रहा है।
कांग्रेस नेता ललित जोशी ने मजदूर संघ के कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एचपी कर्मचारियों की नहीं बल्कि प्रदेश के सभी बेरोजगार युवाओं की है। इस दौरान भगत सिंह, धीरेंद्र मेहरा, विनोद सुयाल, प्रदीप प्रहरी, विवेक रावत भवान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें