फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंग्रेस ने शुरू की संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत। कांग्रेस ब्लॉक और नगर कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि तीन अगस्त को जिले के अंतर्गत सल्ट, द्वाराहाट और रानीखेत विधानसभाओ की नगर और ब्लॉक कमेटियों का गठन किया जाएगा। यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश बोरोणा के निर्देशन में संपन्न होगी। चुनाव के बाद कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को घर-घर पहुंचाने का कार्यक्रम भी तय करेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष महेश आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूती के लिए रूपरेखा तय की गई। ब्लॉक अध्यक्ष बचे सिंह देव, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह देव, विश्व विजय सिंह मेहरा आदि ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का पहिया जाम हो गया है।

कर्ज नहीं चुका पाने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार जनविरोधी निर्णय ले रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस संघर्ष करेगी और सरकार की नाकामियों को घर-घर पहुंचाने के लिए शीघ्र कार्यक्रम तय होंगे। बैठक में कनिष्ठ प्रमुख अंबादत्त पंत, अगस्त लाल शा, उमेश भट्ट, जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे, सोनू सिद्दीकी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें