द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लाक की आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। उन्हें नवजात शिशु और गर्भवती महिलाओं की देखरेख के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र में 30 आशाओं ने प्रशिक्षण लिया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट ने प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रविशंकर ने बताया कि 60 कार्यकर्ताओं को पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस अवसर पर प्रशिक्षक तारा रावत, ब्लाक कोआर्डिनेटर जगदीश गिरि आदि भी मौजूद थेे।