फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत को संभलने का बहुत वक्त दिया: हरक सिंह

Sun, 20 Mar 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
हरक स‌िंह रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड की सियासत में भूचाल लाने वाले अहम किरदारों में से एक कृषि मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत को संभलने का बहुत समय दिया, लेकिन वे नहीं समझे। अपनी चलाते रहे। इसलिए वह तो सरकार गिराने के मौके की तलाश में थे। उचित समय आया तो उन विधायकों को एकजुट किया जिनमें सरकार के खिलाफ असंतोष था।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर गुड़गांव के होटल लीला में रावत ने दावा किया कि कुछ और असंतुष्ट विधायक उनके संपर्क में हैं। यह संख्या 18 तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों ने गंगा नदी खोद डाली। अवैध शराब बेचने वाले उत्तराखंड को तबाह कर रहे हैं। जमीन घोटाले हो रहे हैं। गुंडागर्दी बढ़ रही है।

ऐसे माफियाओं के आगे किसी की कोई इज्जत नहीं रह गई थी इसलिए बजट सत्र में सरकार को अल्पमत में लाकर खड़ा करने का निर्णय लिया गया। जब सरकार वन मैन शो बन जाए और किसी की सुनवाई न हो तो ऐसा ही करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी
एक और बागी विधायक कंवर प्रणव सिंह ने कहा कि हमने इसलिए सरकार नहीं बनवाई थी कि जनता का खून चूसा जाए और नेता पब्लिक के पैसे पर ऐश करें। इसलिए राज्य के हित में नौ विधायक बागी बन गए। अब वहां नई सरकार बनवाई जाएगी।

इधर, भाजपा के 26 और कांग्रेस के नौ विधायक होटल में बैठकर हरीश रावत सरकार को बर्खास्त करवाने का चक्रव्यूह तैयार कर रहे थे तभी वहां केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंचीं।

समझा जाता है कि उन्होंने विधायकों से मंत्रणा की। इस मौके पर विधायकों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बिना परिचय लिए किसी को होटल के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें