फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी की आंधी में उखड़ेगा कांग्रेस का तंबू'

Wed, 16 Oct 2013 11:54 PM IST
अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि देश में चल रही मोदी की आंधी में कांग्रेस के सारे तंबू उखड़ जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में प्रदेश से कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपाई चाहें तो मेयर ऊषा चौधरी की दोबारा पार्टी में वापसी हो सकती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को लोनिवि विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पूरा सफाया करने का संकल्प ले लिया है।

पढें, रात में नर्स को बनाया 'हवस' का शिकार

देहरादून और हल्द्वानी में रैली
नरेंद्र मोदी की 14 या 15 दिसंबर को देहरादून और जनवरी में हल्द्वानी में रैली है। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बैठक के उपरांत पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार और भारी महंगाई से जनता परेशान है।
विज्ञापन


प्रदेश में दैवीय आपदा पीड़ितों के राहत के नाम पर फर्जी योजनाओं से लूटखसोट हो रही है। इस दौरन विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पढें, 'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें