राजनीति में सूचना प्रौद्योगिकी का किसी नेता ने सबसे बेहतर इस्तेमाल किया है तो वह हैं नरेंद्र मोदी।
भारतीय जनता पार्टी से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी टाइम पत्रिका के कवर पेज को पीछे छोड़ दुनिया भर के मीडिया और सोशल मीडिया में धमाल मचाने के बाद इन दिनों वीडियो गेम्स में पहाड़ों को फांदते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पढ़ें, मैं बेकसूर! सरकार के इशारे पर रोके गए रामदेवः बालकृष्ण
मोदी के सुपर हीरो का किरदार
एंड्रायड मोबाइल गेम ‘मोदी रन’ में मोदी के सुपर हीरो का किरदार उनके समर्थकों को तो पसंद आ ही रहा है बच्चे भी इसके मुरीद हो गए हैं। मोदी के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल भी मोबाइल पर खूब दौड़ रहे हैं।
मोदी रन नाम से चल रहे इस गेम को करीब दस दिन पहले गूगल प्ले स्टोर पर लांच किया गया है। वीडियो गेम डेवलपर कंपनी डेक्साटी ने इसे बनाया है।
पढ़ें, चर्चा में कुजंवाल द्वारा 'अवैध नियुक्ति', भाजपा की साजिश
11 राज्यों को बतौर लेवल पेश किया गया
इस गेम में उत्तराखंड के अलावा 11 राज्यों को बतौर लेवल पेश किया गया है। यह वह राज्य हैं, जहां लीड किए बगैर भाजपा का सत्ता में आना मुश्किल है।
उत्तराखंड के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, असम और मध्यप्रदेश की कठिन राह को पार करते हुए मोदी बैलेट बॉक्स तक पहुंचते हैं।
पढ़ें, पढ़ाई-लिखाई चौपट, स्कूल में ताला ठोक आए 'विद्यार्थी'
जीत के लिए पहाड़
मोदी को इन सभी चुनौतियों को दौड़ते हुए पार करना होता है, इसमें उत्तराखंड जैसे राज्यों में उन्हें जीत के लिए पहाड़ भी फांदने पड़ते हैं। हालांकि पूरे गेम में उन्हें दौड़ाने वाला यूजर बाहर बैठा है।
मोदी के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल भी मोबाइल स्क्रीन पर भाग रहे हैं। हालांकि, उनके लेवल अलग हैं। उन्हें बैलेट बॉक्स तक पहुंचने के लिए राज्यों को नहीं फांदना होता।
पढ़ें, बिस्कुट के बहाने, सेवादार ने बच्ची से की शर्मनाक हरकत
केजरीवाल पर बना कार्टून
उनकी राह के रोड़े हैं बेईमान नेता, पुलिस बैरिकेटिंग और वाटर कैनन। इस खेल में केजरीवाल पर बना कार्टून आम आदमी पार्टी का लोगो बन चुकी टोपी पहनकर वाटर कैनन और पुलिस से भिड़ते हुए आगे बढ़ता है। यह वीडियो ग्रीडी गेम मीडिया कंपनी ने तैयार किया है।