फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों के लिए पलायन भी मुश्किल

Tue, 06 Aug 2013 08:04 AM IST
सूरत सिंह रावत
विज्ञापन
विज्ञापन
उफनाई असी गंगा चिंवा, घटूसौड़ और उत्तरौं आदि गांवों में कई परिवारों के घर और खेत लील गई। बेघर हुए लोगों को गोशाला और रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ी है। न सरकार से इतनी मदद मिली और न पास में इतना पैसा है कि कहीं और जाकर बसेरा बना सके। ऐसे में ये लोग चाहते हुए भी पलायन नहीं कर सकते।
विज्ञापन


मकान बहा ले गई
घटूसौड़ गंगोरी निवासी बचन सिंह कभी असी गंगा के किनारे 12 बडे़ खेतों में सब्जी तथा घर में दूध का उत्पादन करके पूरे परिवार की परवरिश करते थे। उनकी मौत के बाद पत्नी ने इन्हीं खेतों से सब्जी उगाकर बच्चों की परवरिश की। पिछले साल आई असी गंगा की बाढ़ उनका पैतृक तथा फौजी बेटे दिनेश का मकान बहा ले गई।

लापता लोगों को मृत घोषित करना मजबूरी

खेती के लिए जमीन भी नहीं बची। बेटे ने तो परिवार देहरादून शिफ्ट कर दिया, किंतु वे कभी एक बेटी तो कभी दूसरी बेटी के घर रहकर जीवन गुजार रही हैं। चिंवा गांव के पूरन सिंह की भी असी गंगा के किनारे 12 नाली भूमि पर फलदार पेड़ों की नर्सरी थी, साथ ही वे सब्जी उत्पादन कर सालाना डेढ़ लाख रुपये कमा लेते थे। किंतु पिछले साल अगस्त तथा इस बार जून की बाढ़ सारी जमीन बहा ले गई।
विज्ञापन


एक लाख मुआवजे से क्या होगा
सरकार ने मकान टूटने का एक लाख मुआवजा दिया, पर इससे न घर बन सकता है और न ही रोजगार हो सकता है। यही हाल उत्तरौं के पूरन सिंह, जसपाल, उदय सिंह तथा भगवान सिंह का भी है।
विज्ञापन


खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें