फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दी आज भारी बारिश की चेतावनी

Mon, 24 Jun 2013 09:59 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के जख्मों पर रविवार को बारिश का पानी नमक बनकर गिरा। बारिश और बादल ने मुश्किल हालात में फंसे हजारों लोगों की मुश्किलें और बचाव में जुटे जवानों की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मंगलवार सुबह तक भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज

इसके बाद भी कुछ दिन हल्की बारिश होती रहेगी। ऐसे में सोमवार को सेना अब फंसे लोगों को पैदल रास्तों से निकालने पर जोर देगी।

रविवार को देहरादून और रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में बारिश हुई। कई जगह धुंध और बादल छाए रहे। इससे हेलीकॉप्टर की उड़ानों में देरी हुई। खराब मौसम के बावजूद बचाव कार्य में जुटी सेना और वायुसेना ने हजारों फंसे यात्रियों को एयरलिफ्ट कर लिया है।

फेज थ्री होगा शुरू
सेना की स्पेशल फोर्स ने केदारघाटी के जंगलचट्टी और साथ लगते क्षेत्रों से सात दिन से फंसे लगभग हजार यात्रियों को
सुरक्षित जगह पहुंचाया है। सोमवार से सेना ‘सूर्य होप अभियान’ का फेज थ्री शुरू कर रही है। इसके तहत सेना बेहद दुर्गम पैदल मार्गों से हर्षिल, गौरीकुंड और बदरीनाथ से लोगों को देहरादून, जोशीमठ और ऋषिकेश पहुंचाएगी।
विज्ञापन


अभी भूला नहीं है तबाही का मंजर

बारिश हुई तो केदारघाटी, उत्तरकाशी और चमोली जिले में खोली गईं सड़कों पर मलबा आने का खतरा होगा। इससे यहां फंसे यात्रियों और सेना की परेशानी बढ़ सकती है।

कहां से कितने निकाले गए
1329 लोग केदारघाटी से निकाले गए, 979 सेना ने निकाले
1200 यात्रियों को गुप्तकाशी से दून, ऋषिकेश, हरिद्वार भेजा
1135 लोग चमोली जिले में गोविंदघाट से निकाले गए
800 यात्री बदरीनाथ धाम से सुरक्षित निकाले गए हैं
700 यात्री यमुनोत्री धाम में फंसे थे, निकाल लिए गए हैं
450 लोग उत्तरकाशी जिले के हर्षिल से बचाए गए हैं
400 लोग मनेरी-भटवाड़ी से सुरक्षित निकाले गए
200 तीर्थयात्री जानकीचट्टी से सुरक्षित लाए गए
4000 से ज्यादा लोग बदरीनाथ में अब भी हैं। इन्हें सुरक्षित निकाला जाना है
2000 लोग उत्तरकाशी जिले के विभिन्न हिस्सों में अब भी फंसे बताए जा रहे
-100 लोग अब भी केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में फंसे हैं
पुलिस के मुताबिक-केदारनाथ से निकाले गए सभी यात्री
-5902 लोग अब तक रुद्रप्रयाग से निकाले जा चुके हैं

बाधा
-रुद्रप्रयाग में मौसम खराब होने के चलते काफी देर से शुरू हुआ हवाई अभियान
-चमोली के गौचर हवाई पट्टी से चल रहा अभियान तीन घंटे देरी से शुरू हुआ
-साढ़े 11 बजे के बाद बदरीनाथ धाम पहुंच सका हेलीकॉप्टर, तीर्थयात्री भड़के
-दून में बारिश-बादल के चलते उड़ान लगभग तीन से चार घंटे बाधित रही

मिसिंग हेल्पलाइन
लापता चल रहे लोगों की जानकारी के रुद्रप्रयाग पुलिस ने मिसिंग हेल्पलाइन शुरू की है। लापता लोगों के नाम-पते और फोटो और अन्य जानकारियां उनके संबंधी फोन पर नोट करा सकते हैं। लापता लोगों का डाटा बैंक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं फोन नंबर
9411503538
8755859365
8006588740

खराब मौसम से बचाव अभियान दिन में पांच से छह घंटे प्रभावित हुआ, लेकिन बाद दोपहर से हैलीकाप्टर सेवा पूरी तरह से प्रभावी कर दी गई।
- उत्तर भारत एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस बाबा

चुनौतियां और आशंकाएं
-बेहद दुर्गम स्थानों से खराब मौसम में लोगों को सुरक्षित निकालना
-सड़कें बंद होने के चलते पहाड़ी रास्तों से लाने में भारी खतरा
-बारिश की स्थिति में मलबे से रुकेगी राह, भूस्खलन का खतरा
-नदी, नाले में उफान की आशंका, इन्हें पार करना मुश्किल होगा
-फंसे लोगों में कई लोग बीमार, पैदल चलने की स्थिति में नहीं
-ऐसे लोगों को पीठ पर लादकर सुरक्षित स्थानों तक लाना होगा
-हर्षिल से उत्तरकाशी का 74 किलोमीटर ट्रैक बेहद खराब हाल में
-बारिश होने की स्थिति में यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो सकता है
-बीआरओ के मजदूर और मशीनों को तेजी से करना होगा काम
-बारिश की स्थिति में जरूरत पड़ने पर नहीं उड़े पाएंगे हेलीकॉप्टर
-राहत सामग्री की सप्लाई पहुंचाने में बारिश डाल सकती है अड़ंगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें