फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादी नेता प्रशांत राही महाराष्ट्र में गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2013 11:51 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
माओवादी नेता प्रशांत राही को महाराष्ट्र में गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर माओवादी गतिविधियों में फिर सक्रिय होने का आरोप है। महाराष्ट्र पुलिस, खुफिया एजेंसियां और रुद्रपुर से गई विशेष टीम उससे पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रशांत सांगलेकर उर्फ प्रशांत राही को रविवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले अल्मोड़ा निवासी जेएनयू छात्र हेम मिश्रा को भी 22 अगस्त को वहीं से गिरफ्तार किया गया था।

पढें...उत्तराखंड में फिर से सक्रिय 'माओवादी'

हेम मिश्रा से पूछताछ
बताया जा रहा है कि प्रशांत राही के बारे में हेम मिश्रा से पूछताछ में कई ऐसे तथ्य खुफिया एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस को मिले थे जो कि संदिग्ध थे।

मकसद तलाश रही पुलिस
इसके बाद से एजेंसियां लगातार प्रशांत राही पर नजर रख रही थीं और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह किस मकसद से दिल्ली से महाराष्ट्र पहुंचा था। उसके संपर्क में रहने वालों पर भी एजेंसियां नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


प्रशांत को 2008 में माओवादी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप पर जिला ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता से गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी चंद्रकला तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

बीएचयू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ली डिग्री
करीब तीन साल जेल में रहने के बाद वे जमानत पर छूटे। तब से रुद्रपुर की अदालत में उन पर केस चल रहा था। बीएचयू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद प्रशांत राही ने काफी समय तक देहरादून में अंग्रेजी समाचार पत्र स्टेट्समैन के लिए काम किया।

इसी दौरान वह यहां के वामपंथी संगठनों के संपर्क में आया और धीरे-धीरे सक्रिय हो गया। बाद में वह अति वामपंथी बन गया। चंद्रकला तिवारी से उसने दूसरी शादी की, जो बिठौरिया (हल्द्वानी) में रह रही है।

जानबूझ कर किया जा रहा परेशान
चंद्रकला ने बताया कि पति की गिरफ्तारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, मगर नानकमत्ता वाले केस की आखिरी सुनवाई से पहले इस तरह उन्हें गिरफ्तार करना जानबूझ कर परेशान करना है।

वह वर्तमान में राजनीतिक बंदियों की रिहाई के लिए काम कर रही है। प्रशांत राही की बेटी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में हैं। कई बार उन्होंने पिता की पैरवी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें