फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने तलाक, फिर खुदकुशी का ड्रामा

Thu, 04 Apr 2013 11:38 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इश्क, शादी, तलाक और फिर खुदकुशी की कोशिश। ये किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि दो प्रेमियों की वह हकीकत थी जो एसएसपी कार्यालय में नुमायां हुई। चंद दिन पहले ही निकाह कर एक हुआ प्रेमी जोड़ा परिजनों के रिश्ता तोड़ने के ऐलान के बाद यहां पहुंचा था।
विज्ञापन


दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाते रहे, परिजनों को समझाने की कोशिश करते रहे फिर अचानक बात ऐसी बिगड़ी कि बीवी ने सरेआम तलाक मांग लिया। तैश में आए शौहर ने भी बिना कुछ सोचे-समझे तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया। तलाक हुआ तो बीवी को होश आया। इसके बाद उसने खुदकुशी की रट लगा ली।

पुलिसकर्मियों ने उसके पास से कीटनाशक दवा बरामद की। बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। काफी देर चले हंगामे से पुलिस अधिकारी भी परेशान रहे।

डाक पत्थर के जीवनगढ़ निवासी इस्फखार और हिना ने कुछ समय पूर्व घरवालों की रजामंदी के बिना निकाह कर लिया। दोनों मंगलवार को एसएसपी केवल खुराना से मिलने पहुंचे और बताया कि परिवार के लोग उन्हें शादी के बाद से प्रताड़ित कर रहे हैं। इस्फखार ने बताया कि परिजनों ने उसे घर से बेदखल कर दिया है।
विज्ञापन


कप्तान के निर्देश पर बुधवार को महिला हेल्पलाइन प्रभारी दीपिका राणा ने दोनों के परिजनों को बातचीत के लिए बुलाया। इस दौरान इस्फखार के परिजनों ने दोनों को अपनाने से इनकार कर दिया।

उनका कहना था कि दोनों आए दिन झगड़ा करते रहते हैं और जहर खाकर मरने की धमकियां देते हैं। बताया कि इस्फखार तो एक बार जहर का सेवन कर भी चुका है।

मामला काफी बढ़ा तो दोनों पक्ष बाहर आ गए। इस दौरान इस्फखार की हिना के परिजनों से बहस हो गई। इसे लेकर हिना उससे भिड़ गई। नाराज हिना ने तलाक देने को कहा तो ताव में आकर इस्फखार ने भी तलाक-तलाक-तलाक कहकर उससे रिश्ता तोड़ लिया।

इसके बाद हिना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह खुदकुशी की बात कहने लगी। उसे देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। प्रभारी दीपिका राणा पहुंची और हिना की तलाशी ली तो उसके पास से कीटनाशक मिली। बाद में दोनों को एसएसपी के सामने पेश किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। आखिर हिना कोर्ट में केस करने की बात कहते हुए बहन के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें