फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के जाने के गम से टूटे लालकृष्ण आडवाणी 

Sun, 10 Apr 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

  • हरिद्वार में अस्थि विसर्जन कर परिजनों संग परमार्थ निकेतन घाट पर पहुंचे
  • वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि 
  • मां को खोने और शोकाकुल पिता को देखकर बेटी प्रतिभा भी बिलख पड़ीं
  • परमार्थ निकेतन के कमरे में सांत्वना देने के लिए भाजपाइयों का लगा तांता 
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में धर्मपत्नी स्व. कमला आडवाणी की अस्थियों का विसर्जन कर वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी तीर्थनगरी स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों संग आश्रम परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि के सानिध्य में गंगा में पुष्प अर्पित कर पत्नी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


इस दौरान उनकी आंखें छलक आईं। लोगों ने किसी तरह उन्हें ढांढस बंधाया। बेटी प्रतिभा आडवाणी भी मां को खोने और शोकाकुल पिता को देखकर बिलख पड़ीं। 

रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे परिजनों के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी का ऋषि कुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से स्वागत किया। 

भाजपाइयों ने ढांढस बंधाया आडवाणी को 
आडवाणी ने परमार्थ निकेतन के घाट पर दिवंगत पत्नी की आत्म शांति के लिए पुष्प अर्पित किए। शोकाकुल आडवाणी को भाजपाइयों ने ढांढस बंधाया। परमार्थ निकेतन में आडवाणी जिस कमरे में ठहरे हुए थे, वहां शाम तक सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा है।

उनके साथ बेटी प्रतिभा आडवाणी, बेटा जयंत आडवाणी, पुत्रवधू गीतिका आडवाणी, पोती नव्या, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, नगरपंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अध्यक्ष शकुंतला राजपूत आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की स्मृति में आडवाणी ने रोपा पौधा,पहुंचे गंगा आरती में 

लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : amar ujala
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दिवंगत पत्नी की स्मृति में परमार्थ निकेतन आश्रम की उद्यान वाटिका में पौधा भी रोपा। इसके बाद वह परमार्थ निकेतन घाट पर आयोजित सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया।

उनके साथ बेटी, बेटा, पुत्रवधू और पोती ने भी गंगा आरती की। देरशाम दिल्ली जाने के लिए परिवार के साथ वह जौलीग्रांट हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए।

उमा भारती ने बनाई मीडिया से दूरी 
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। दोपहर तक घाट पर उपस्थित उमा भारती अचानक आश्रम से हरिद्वार रवाना हो गईं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उमा भारती हरिद्वार में दिव्य सेवा प्रेम मिशन की ओर से आयोजित रामकथा में प्रतिभाग करने गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें