फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबट्टाखाल के सुंदरई गांव में गुलदार के हमले में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील चौबट्टाखाल के अंतर्गत ग्राम सुंदरई में खेत में काम कर रहा एक युवक गुलदार के हमले में घायल हो गया। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह गुलदार को भगाया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी है। सूचना पर वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष पोखड़ा महिपाल नेगी ने बताया कि मझगांव निवासी कुलदीप सुंद्रियाल (29) पुत्र महावीर प्रसाद बुधवार को सुंदरई गांव में मजदूरी करने गया था। बुधवार दोपहर एक बजे वह बद्री डेरी के पास खेतों में फलदार पौधे लगाने के लिए गड्ढा खोद रहा था कि इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। इस पर उसने हिम्मत जुटाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। होहल्ला सुनकर आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने भी शोर मचाया, जिस पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। कुलदीप के दोनों पैरों पर गुलदार के नाखून से गहरे जख्म हो गए हैं। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल ले जा गया है। उन्होंने कहा कि गुलदार अब तक कई ग्रामीणों को मार चुका है जबकि कई ग्रामीणों पर हमला भी कर चुका है। वहीं गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज अधिकारी सुचि चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें