फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल से निकाले गए कर्मचारियों के समर्थन में उतरी यूथ कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बेस अस्पताल से निकाले गए 18 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के समर्थन में यूथ कांग्रेस उतर आई है। कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को वापस रखने की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने 18 कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर वापस रखने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और तहसीलदार विकास अवस्थी के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन भेजा।
इसके बाद कार्यकर्ता बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक कक्ष में पहुंचे। उन्होंने पीएस डॉ. केए तिवारी से वार्ता कर उनको मांगपत्र सौंपा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना उक्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य किया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से वर्षों से कार्यरत 18 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को हटाने के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई है, जिसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने हटाए गए सभी कर्मचारियों की पुन: नियुक्त करने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव मनीष चौहान, सागर राजपूत, आकाश नेेगी, नीरज बहुगुणा, दिव्यांश, मुकुल नेगी, बॉबी बिष्ट, अनुराग नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें