फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कल्याण विभाग के उपनल कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
लैंसडौन सैनिक कल्याण कार्यालय में कार्य बहिष्कार के बाद धरने पर बैठे संविदा कमी। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
विभागीय संविदा पर रखने और सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग को लेकर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के उपनल कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार रखा। दो सूत्री मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल का असर पूर्व सैनिकों पर पड़ रहा है। सैनिक कल्याण कार्यालय में पेंशन प्रकरण और अन्य कार्यों के लिए आने वाले पूर्व सैनिकों को परेशानी हो रही है। इस मौके पर सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी भारत भूषण बलूनी, राजे सिंह, गिरीश कुकरेती, बालकृष्ण, अर्जुन सिंह, भारत सिंह गुसाईं, राजेश वर्मा, प्रकाश सिंह, प्रदीप, कुणाल और रजत आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें