फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समा

विज्ञापन
बीरोंखाल के ग्राम सीली मल्ली (जमरिया) में आयोजित इगास महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत रसिया महादेव क्षेत्र के ग्राम सीली मल्ली (जमरिया) में आयोजित इगास महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में क्षेत्र की महिला मंगल दलों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में रसिया महादेव गांव की महिला मंगल दल ने बाजी मारी और 11 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

श्री शीतल सिंह चौधरी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इगास महोत्सव का ट्रस्ट के संरक्षक हर्ष पाल सिंह चौधरी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला मंगल दलों की लोकगीत और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की 17 गांव की महिला मंगल दलों ने थड़िया, चौंफला, घसियारी लोकनृत्यों और लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी।
निर्णायक डॉ. कलेश्वरी जी, फिल्म निर्माता राकेश गौड़, अभिनेता गिरीश सुंद्रियाल और मदन डुकलान की ओर से दिए गए अंकों के आधार पर महिला मंगल दल रसिया महादेव ने प्रथम, महिला मंगल दल कफलगैरी ने द्वितीय और महिला मंगल दल यूनिक गर्ल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि दया मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक गोपाल रतूड़ी, बीडीओ बीरोंखाल नरेश चंद्र सुयाल और ट्रस्ट के संस्थापक शीतल सिंह चौधरी ने विजेता महिला मंगल दलों को क्रमश: 11 हजार, आठ हजार और पांच हजार रुपये के पुरस्कार के साथ स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का संचालक धर्मेंद्र नेगी ने किया।
विज्ञापन

उधर, हिंदू जागरण मंच की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर उमरावनगर कोटद्वार में इगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंच के जिलाध्यक्ष मनीष पांथरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ भैलो खेला। इस अवसर पर मंच के प्रचार प्रमुख सौरभ गोदियाल, जिला संयोजक विकास पंत, जिला कार्यवाह संदीप उनियाल, मंडल कार्यवाह मिथलेश ध्यानी, नगर उपाध्यक्ष विमल कोटियाल, रविंद्र बिष्ट, प्रीतम नेगी, सत्यदेव, स्वाती सेमवाल, सुरभि, सुभागनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें