फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शे के हो रहा सड़क निर्माण कार्य रुकवाया

Mon, 01 Feb 2016 07:29 PM IST
किशनपुुर/कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता में लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण में हो रही अनियमितताओं के चलते क्षेत्रीय ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध किया। उन्होंने विभाग की मनमानी के चलते बिना नक्शे की मदद के हो रहे सड़क चौड़ीकरण के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने इस संदर्भ में धरना स्थल पर जाकर ग्रामीणों का समर्थन किया।
विज्ञापन

सोमवार को भाबर क्षेत्र में हल्दूखाता-किशनपुर मोटर मार्ग पर लोक निर्माण द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आपत्ति जताई। सुरेंद्र भट्ट, चंद्रमोहन सिंह, जीत सिंह बिष्ट, हरेंद्र, विनोद, विरेंद्र, प्रेमबल्लभ लखेड़ा, ईश्वरी देवी, मनोरमा देवी, पंकज भट्ट, जयंती देवी, दामोदरी बिष्ट, बबीता देवी, सविता, दीपा देवी, जगमोहन सिंह रावत ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि द्वारा सड़क निर्माण के कार्य में मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्पष्ट रूप से सड़क की पैमाइश की जानकारी नहीं है और बिना नक्शे की मदद लिए सड़क का निर्माण करवा रहे हैं। इसके फलस्वरूप सड़क की चौड़ाई कहीं पर ज्यादा हो रही है और कहीं पर कम। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण का कार्य नक्शे के आधार पर ही करना चाहिए। ग्रामीणों द्वारा कार्य रोके जाने पर मौके पर पहुंचे जेई दीपेंद्र रावत ने कहा कि विभाग सड़क का निर्माण कार्य नक्शे के आधार पर किया अगर इसमें अनियमितताएं पाई जाती हैं तो उसे सुधारी जायेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें