युवा विकास समिति जुवा, भैडगांव, बंगला गांव के ग्रामीणों का लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना रविवार को 18वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने पुल निर्माण कार्य शुरू होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया है।
युवा विकास समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल ने कहा कि ग्रामीण पिछले 15 सालों से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुल निर्माण के नाम पर जनप्रतिनिधियों से उन्हें महज कोरे आश्वासन ही मिले हैं। इस अवसर पर उप प्रधान जितेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र चौधरी, विनोद चौधरी, परमेश्वरी देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, दीपक चौधरी, सुधांशु, शाकंबरी देवी, प्रियांशी, विनय, रितिका, प्रियांशु, मोहित, सुनीता देवी, मोहित भुवनेश रावत, प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।