सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा कोटद्वार के बीच एक मैक्स वाहन रोडवेज बस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार दो बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार सुबह दुगड्डा से सवारी वाहन मैक्स सात लोगों को लेकर कोटद्वार की ओर आ रहा था। तभी आमसौड़ के पास मैक्स लैंसडौन जा रही रोडवेज की बस के पीछे के हिस्से से टकरा गई। बस से टकराने के बाद मैक्स सड़क पर पलट गई। गाड़ी गिरते ही लोग चीखने चिल्लाने लगे। सड़क पर वाहन पलटते देख अन्य राहगीरों ने घायलों को किसी तरह मैक्स से बाहर निकाला और उन्हें अन्य वाहनों से कोटद्वार अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने जीवलखाल निवासी सौरभ(20), जीवलखाल निवासी रजनी देवी, परसूला निवासी चालक भरत सिंह नेगी (32), मुरादाबाद निवासी राधा देवी (51) की हालत अधिक खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जबकि गाड़ीघाट निवासी कमला देवी, मनीष और भूमिका को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। डॉक्टरों ने भर्ती मरीजों की हालत सामान्य बताई है।