फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान का अपमान : नौटियाल

Thu, 15 Oct 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने इसे उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान से जोड़कर सवाल उठाए। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व से टिप्पणी पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन


जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना जीवन देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया है। ऐसे व्यक्तित्व के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। उत्तराखंड ने जनरल बिपिन रावत और अजीत डोभाल जैसे राष्ट्र सेवक दिए हैं जो प्रदेश की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से पहले भी सैन्य नेतृत्व और सैन्य अभियानों को लेकर विवादित टिप्पणियां की गई हैं। पत्रकार वार्ता में नगर अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, मोहन सिंह नेगी, विजयानंद पोखरियाल, शांता बमराड़ा, अमित भारद्वाज, विजय रावत, शशिबाला केष्टवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें