उत्तराखंड की सबसे बड़ी निजी परिवहन कंपनी गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) की संचालक मंडल की बैठक में संचालक के चार रिक्त पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। इसमें जीत सिंह पटवाल, हर्ष सिंह रावत, संजय कुमार बड़थ्वाल और ललित मोहन पोखरियाल शामिल थे। तय हुआ कि इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए वार्षिक साधारण बैठक (एजीएम) 17 सिंतबर को ऑनलाइन अथवा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी।
महाप्रबंधक उषा सजवाण ने बताया कि इस वर्ष संचालक पद के चार रिक्त स्थानों के लिए चुनाव कराए जाने थे, जिसके लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। एक नामांकन के रद्द होने और अन्य के नामांकन वापस लेने के बाद संचालक पद पर जीत सिंह पटवाल, हर्ष सिंह रावत, संजय कुमार बड़थ्वाल को तीन साल के लिए और ललित मोहन पोखरियाल को दो साल के लिए संचालक चयनित कर लिया गया है।