फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार पर डटीं आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में मांगों को लेकर धरना देती आशा कार्यकर्ताएं। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और 21 हजार रुपये मानदेय के लिए उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का कार्य बहिष्कार मंगलवार को 37वें दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन किया। संघ पदाधिकारियों ने सरकार से हठधर्मिता छोड़कर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की। इस अवसर पर यूनियन की दुगड्डा ब्लाक अध्यक्ष प्रभा चौधरी, उपाध्यक्ष मीरा भूमा देवी, मधु ममगांई, नीलम कुकरेेती, गायत्री देवी, शोभा, सुमन, हेमलता रावत, उर्मिला देवी, शशि देवी, शोभा देवी, लक्ष्मी जदली, सुमन रौथाण और कल्पना काला आदि मौजूद थे। वहीं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता नेगी और पार्षद सूरज प्रसाद कांति, प्रमेंद्र सिंह रावत समेत कई जनप्रतिनिधियों ने आशाओं के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें