फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका फुटबाल : पौड़ी ने दुगड्डा को 6-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। जनपद स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को फुटबाल के सभी लीग मुकाबले एकतरफा रहे। बालिका वर्ग के अंडर-19 फाइनल मुकाबले में पौड़ी ने दुगड्डा को 6-0 अंकों के अंतर से हराया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन बुधवार को फुटबाल के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार सुबह खेली गईं प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में रिखणीखाल ने नैनीडांडा को 21-16, 21-15, 21-19 से पराजित किया। बालक वर्ग की अंडर-19 बास्केटबाल प्रतियोगिता में खिर्सू विजेता एवं दुगड्डा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग की अंडर-14 बास्केटबाल में एकेश्वर विजेता, खिर्सू उपविजेता और अंडर-17 बास्केटबाल में खिर्सू विजेता एवं एकेश्वर की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में अंडर-14 में एकेश्वर की आनिया को हराकर रिखणीखाल की खुशी विजेता बनी। अंडर-17 में पौड़ी की दिपांशी को हराकर पौड़ी की ही खुशी विजेता बनी।



हैंडबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग की अंडर-17 प्रतिस्पर्धा में पोखड़ा को हराकर दुगड्डा की टीम विजेता बनी। थलीसैंण की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 प्रतिस्पर्धा में जयहरीखाल को हराकर दुगड्डा की टीम विजयी रही। पौड़ी को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग की अंडर-17 हैंडबाल प्रतिस्पर्धा में दुगड्डा की टीम विजेता रहीं। कल्जीखाल और पौड़ी की टीम को दूसरे व तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। अंडर-19 प्रतिस्पर्धा में पोखड़ा को हराकर पौड़ी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन


फुटबाल के लीग मुकाबलों में बालक वर्ग की अंडर-19 में दुगड्डा ने खिर्सू को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। अंडर-17 में कोट ब्लॉक ने खिर्सू को भी एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। अंडर-14 का मुकाबला भी एकतरफा रहा। इस प्रतिस्पर्धा में दुगड्डा ने कोट ब्लॉक को 4-0 से हराया। बालिका वर्ग में अंडर-17 फुटबाल लीग मैच में कोट ब्लॉक ने पौड़ी को 2-1 के मामूली अंतर से हराया। बालिका वर्ग के अंडर-19 फुटबाल के फाइनल मुकाबले में पौड़ी ने दुगड्डा को एकतरफा मुकाबले में 6-0 के बड़े अंतर से हराया।
विज्ञापन




इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, जीआईसी कोटद्वार के प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे। चौथे दिन की प्रतियोगिता संपन्न कराने में बृजमोहन भंडारी, मनीष, प्रदीप, शेखर रावत, प्रमोद रावत, सूरज रमोला, योगेंद्रपाल, मुकेश कुमार, महिपाल सिंह और संजय शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें