फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
17वीं गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने बटालियन का ‘बटालिक ऑनर डे’ शौर्य दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शामिल हुए बटालियन के रणबांकुरों की वीरता को याद करते हुए युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहीदों के परिजनों और युद्ध में शामिल हुए पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 17 गौरव सेनानी समिति के बैनर तले निंबूचौड़ के एक बरातघर में आयोजित कार्यक्रम का समिति के अध्यक्ष कै. श्रीधर प्रसाद केष्टवाल (रि.) और कै. सतेंद्र सिंह नेेगी (रि.) ने शुभारंभ किया। इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने कारगिल शहीदों को पुष्प चक्र, पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर समिति की ओर से कारगिल शहीद हवलदार मदन सिंह की पत्नी जीना देवी और वीर नारी शांति देवी, सुमित्रा देवी को शॉल ओढ़ाकर, कारगिल युद्ध में घायल हुए कै. जगदीश प्रसाद पोखिरियाल (रि.) और हवलदार प्रेम सिंह (रि.) को भी सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिकों ने बढ़े चलो गढ़वालियों बढ़े चलो.. रेजिमेंटल गीत गाकर जश्न मनाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सूबेदार भारत भूषण बलूनी (रि.) ने कहा कि कारगिल युद्ध में बटालियन के एक मेजर, एक जेसीओ के अलावा 19 जवान शहीद हो गए थे। जवानों की वीरता के लिए बटालियन को एक वीरचक्र, पांच सेना मेडल, 15 सीओएस कार्ड मिले हैं। इस अवसर पर कै. जगदीश प्रसाद जखमोला (रि.), कै. एमएस गोरला (रि.), कै. एसपी चमोली (रि.), दयानंद भट्ट, नरेंद्र सिंह, आलम सिंह, मदन मोहन काला और बलवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें