फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों और गदेरों से आने वाली आपदा के लिए चौकस रहें विभाग: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून में आपदा के खतरे को देखते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कोटद्वार क्षेत्र में बह रही नदियों और गदेरों के उफान से होने वाले नुकसान और आपदा को लेकर सभी विभागों को चौकस रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम प्रमोद कुमार ने सिंचाई विभाग से शहर के बीचों बीच बहने वाले पनियाली और गिवईंस्रोत गदेरे की जानकारी मांगी। उन्होंने गदेरे के डेंजर जोन को चिह्नित कर वहां पर बरसाती पानी के उफान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के पास जलस्तर नापने का यंत्र नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि कोटद्वार में खोह नदी, सुखरो नदी, मालन नदी, पनियाली गदेरा और गिवईं स्रोत बरसात में उफान पर रहते हैं। जब तक जलस्तर को नापने का यंत्र नहीं होगा, तब तक कैसे लोगों को खतरे से अलर्ट करेंगे। उन्होंने विभाग को जलस्तर नापने के यंत्र की खरीदारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों को बरसात में खुला रखने के लिए जेसीबी तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ति विभाग को पर्वतीय क्षेत्रों में सितंबर माह तक का राशन एडवांस में भेजने, एसडीआरएफ की टीम को अपने आपदा प्रबंधन के उपकरणों के साथ चौकस रहने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार विकास अवस्थी, आरके कमल किशोर शर्मा समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें