फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनपुट- कोटद्वार बेस अस्पताल में छह वैंटिलेटरों के भरोसे चल रहा है कोरोना का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार में कोरोना मरीजों के लिए बेस अस्पताल, कोविड केयर सेंटर कौड़िया और कोविड केयर सेंटर कलालघाटी में व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। एक मात्र बेस अस्पताल के छह वैटिलेटरों के भरोसे क्षेत्र के कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

राजकीय बेस अस्पताल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 10 बेड का आईसीयू का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें पांच वेंटिलेटर सहित ऑक्सीजन की व्यवस्थाएं की जानी है। फिलहाल सांसद निधि से निर्मित चार बेड के आईसीयू में कोरोना के गंभीर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इस आईसीयू में दो वेंटिलेटर कार्य कर रहे हैं, यहां ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को दो छोटे और दो बड़े वैंटिलेटर उपलब्ध कराए गए हैं। कोविड केयर सेंटर कौड़िया और कलालघाटी में ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था की गई है। लेकिन, यहां वैंटिलेटर की व्यवस्था नहीं है। इन दोनों सेंटरों से कोरोना के गंभीर मरीजों को बेस अस्पताल में रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें