फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 44 किलो गांजा, 30 बोतल शराब और 48 कैन बीयर पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान दो घटनाओं में छह लोगों के पास से 44 किलो गांजा, 30 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और 48 कैन बीयर की बरामद की है। सभी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। गांजा और शराब ढोने के काम में लाई गई दो कार सीज कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि चेकिंग अभियान में कोटद्वार की ओर से दिल्ली नंबर की एक कार बैरियर पर रोकी, तो तलाशी में कार से 30 बोतल अंग्रेजी शराब और 48 कैन बीयर के मिले। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पूरन सिंह रावत निवासी आंबेडकर नगर नई दिल्ली बताया। कुछ देर बाद एक और दिल्ली नंबर की कार गूमखाल की ओर से बैरियर पर आई। चेकिंग में कार में सवार पांच युवकों में से चार थैलों में भरा गया 44 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में चारों युवकों ने अपना ने अपना नाम रविंद्र रावत निवासी कफल गांव अल्मोड़ा, संजीव कुमार, ओमकार सिंह, विकास कुमार और अल्ताफ सभी निवासी ग्राम लोधीपुर मुरादाबाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें