फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
एक सूत्री मांग को लेकर कार्य बहिष्कार के बाद कोटद्वार एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन करते परिवहन ? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति करने की एक सूत्री मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार करते हुए एआरटीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण एआरटीओ कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। वहीं दूर दराज से काम कराने आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय नौडियाल और महामंत्री मनोज सिंह रावत ने कहा कि विगत वर्ष में मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के किसी भी पद पर पदोन्नितयां नहीं की गईं, जबकि संवर्ग के हर पद पर रिक्तियां बनी हैं। संगठन ने इस संबंध में परिवहन आयुक्त को ज्ञापन भेजा। पदाधिकारियों ने कहा कि संघ की ओर से 26 अगस्त से दो सितंबर तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अजय नौडियाल, मनोज रावत, कुलदीप नेगी, मनीष पुरोहित, अनिल सिंह रावत, मो. अकरम, महेंद्र सिंह रावत और ध्रुव धामी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें