फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार और सतपुली में 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार, वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत चल रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोटद्वार कोतवाली और सतपुली पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से 11 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी सीज कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन




एएसपी जया बलोनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में शराब तस्करी की रोकथाम के लिए पौड़ी पुलिस की ओर से नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। बताया कि पाटीसैंण से कोटद्वार के खूनीबड़ निवासी नितिन थपलियाल के पास से तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई है। वह शराब को स्कूटी से ले जा रहा था। बताया कि कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने चेकिंग के दौरान राकेश निवासी पदमपुर सुखरो से गूलर पुल के पास छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उधर, थाना सतपुली की पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंकित सिंह नेगी निवासी ग्राम चोपड़ा, बाडियूं, के पास से दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। उसके वाहन को सीज कर दिया गया है। एएसपी बलोनी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को नशे के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो उसकी सूचना मोबाइल नंबर 7060470047 पर दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें