फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बसों की भिड़ंत में तीन घायल

विज्ञापन
कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर कुल्हाड़ बैंड पर भिड़ी जीएमओयू की बसें। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे पर कुल्हाड़ बैंड के पास दो बसों की भिड़ंत में तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को संयुक्त चिकित्सालय सतपुली लाया गया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह के अनुसार एनएच पर कुल्हाड़ बैंड पर करीब 2:30 बजे दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाई। दुर्घटना में घायल बसंती देवी (61) पत्नी हयात सिंह निवासी ग्राम कोटलमंडा (द्वारीखाल) का पांव फैक्चर हो गया। उन्हें हंस अस्पताल सतपुली रेफर किया गया। घायल संतोष (35) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम संदणा (जयहरीखाल) और चालक धन सिंह (50) पुत्र मदन निवासी ग्राम कफुल (पौड़ी) को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही सतपुली और कोटद्वार से परिवहन कंपनियों से जुड़े मोटर मालिक और पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें