फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील बने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन पौड़ी के द्विवार्षिक चुनाव में सुनील कोटनाला अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

सतपुली स्थित एक लॉज में निर्वाचन अधिकारी केसी बहुगुणा, नामांकन अधिकारी सज्जन सिंह रावत और मतगणना अधिकारी अनूप भंडारी की देखरेख में द्विवार्षिक चुनाव हुए, जिसमें अध्यक्ष पद पर सुनील कोटनाला को सर्वाधिक 48 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रवीण राणा को मात्र एक मत के अंतर से हराया। महामंत्री पद पर संतन बिष्ट को सर्वाधिक 61 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विपुल डंडरियाल को 40 मतों के अंतर से हराया। इस मौके पर पुरानी एसीपी व्यवस्था बहाल करने, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने, गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर कर सभी कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सुंद्रियाल, आदेश सैनी, सौरव, बबली, एडीओ पंचायत दिनेश रावत, प्रदीप गुसाईं, उपाध्यक्ष नीलम, अर्चना काला, रेनू नौटियाल, श्वेता चौहान, प्रवीण राणा, संदीप और ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें