फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लैंसडौन विधानसभा में इस बार 8,9,240 मतदाता डालेंगे वोट, चार पोलिंग बूथ बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। 40 विधानसभा लैंसडौन में आगामी लोकसभा चुनाव में 138 पोलिंग बूथों पर 8,9,240 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा को सात जोन और 28 सेक्टर में विभाजित किया गया है। बीते लोकसभा चुनाव में यहां 134 बूथ थे। इस बार चार बूथ बढ़ा दिए गए हैं। आठ बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
विज्ञापन

लैंसडौन विधानसभा में चिह्ति किए गए संवेदनशील बूथों में प्राथमिक विद्यालय रिखणीखाल, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट, प्राथमिक विद्यालय भौन, प्राथमिक विद्यालय डुंगरी मल्ली, प्राथमिक विद्यालय नाला, प्राथमिक विद्यालय कार्तिया, प्राथमिक विद्यालय अदालीखाल, प्राथमिक विद्यालय टकोलीखाल शामिल हैं। लैंसडौन विधानसभा में अब तक मतदाता सूची में दर्ज 8,9,240 मतदाताओं में 4,1,631 मतदाता पुरुष व 3,7,601 महिला हैं। एक मतदाता थर्ड जेंडर हैं।



उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने बताया कि लैंसडौन विधानसभा में रिखणीखाल तहसील में 77 प्राथमिक विद्यालय वल्सा मल्ला नया पोलिंग बूथ बनाया गया है। जबकि धुमाकोट तहसील में बूथ नंबर 107 प्राथमिक विद्यालय डांडातौली, 123 प्राथमिक विद्यालय ताल बसेड़ी, 124 प्राथमिक विद्यालय रौंदेड़ी शामिल हैं। बताया कि लैंसडौन विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाली तहसीलों में लैंसडौन तहसील के 33 पोलिंग बूथ, धुमाकोट तहसील के 46 पोलिंग बूथ, बीरोंखाल के 11 पोलिंग बूथ, रिखणीखाल तहसील के 48 पोलिंग बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें