फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने के लिए बसों में रही मारामारी

विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो की कार्यशाला में दिल्ली के लिए बस की इंतजारी में खड़े यात? - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
सोमवार को दूसरे दिन भी दिल्ली रूट पर यात्रियों का भारी दबाव रहा। स्थिति यह रही कि कोटद्वार डिपो से दिल्ली रूट पर सुबह आठ बजे तक 12 बसें भेजी जा चुकी थीं। भीड़ के चलते बसों में सीटों को लेकर मारामारी मची रही। यात्रियों को बसों में पैर रखने तक की जगह मिलना मुश्किल हो गया। कोटद्वार डिपो से इस रूट पर कुल 26 बसें संचालित हुईं। संगरूर की बस सेवा को ऐन वक्त पर स्थगित कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया, जिससे उसमें सवार चार यात्रियों ने भारी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के बाद रविवार को दिल्ली और मैदानी रूट पर जाने वाले बसों के लिए लोगों की भीड़ लगी रही थी। वहीं सोमवार को भी सुबह तड़के से ही कोटद्वार डिपो में मैदानी रूटों पर जाने वालों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। दिल्ली रूट पर सुबह आठ बजे तक कोटद्वार डिपो से 12 बसें रवाना हो चुकी थीं और देर शाम तक इस मार्ग पर कोटद्वार डिपो से 26 बसें संचालित की गईं। बसों के अभाव में दोपहर एक बजे तक स्टेशन और लालबत्ती चौराहे पर यात्रियों की भीड़ जुटी रही। बसें नहीं मिलने पर कई लोगों को प्राइवेट जीप टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा यूपी रोडवेज की बसों से भी लोगों को आवाजाही के लिए मजबूर होना पड़ा। स्थिति यह रही कि संगरूर की बस में बैठी चार सवारियों को उतारकर इस बस को दिल्ली भेज दिया गया, जिससे संगरूर के यात्रियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रति नाराजगी जताई। यात्री दीप्ति कुमारी ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगी। कोटद्वार डिपो के एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि सोमवार को दूसरे दिन भी दिल्ली रूट पर यात्रियों का दबाव बना रहा। संगरूर रूट पर यात्रियों की उपलब्धता कम होने के कारण बस सेवा को स्थगित कर इस बस को दिल्ली रूट पर रवाना किया गया।
पटियाला तक ही चलेगी संगरूर बस सेवा
एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि संगरूर बस सेवा यात्रियों की कमी के कारण घाटे का सौदा बनी हुई है। संगरूर वाली बस को अब पटियाला तक चलाने के दिशा निर्देश मिले हैं। मंगलवार से संगरूर की बस सेवा का नाम बदलकर पटियाला बस सेवा कर दिया जाएगा। बताया कि दीवाली के बाद से दिल्ली रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें