फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की गति पर डीएम की फटकार

Sat, 25 Jun 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने चार ब्लाकों की सांसद व विधायक निधि की कार्य गति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बीडीओ को एक माह में सापेक्ष धनराशि के अनुसार शत-प्रतिशत खर्च करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बीडीओ को संबंधित कामों की जानकारी जिला प्रशासन को देने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम चंद्रशेखर भट्ट ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद व विधायक निधि, मनरेगा, सीमांत पिछड़ा क्षेत्र योजना की बैठक में खंड विकास अधिकारियों की कार्य प्रगति पर नाराजगी जताई है। डीएम ने द्वारीखाल, दुगड्डा, थलीसैंण व नैनीडांडा की कार्य प्रगति पर उन्हें फटकार लगाई।

उन्होंने एक माह के भीतर धनराशि को खर्च करने व उसकी सूचना प्रशासन को देने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जिन बीडीओ ने सांसद-विधायक निधि के कार्यों में लापरवाही बरती है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे ने खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा, अटल आवास योजना, सीमांत पिछड़ा क्षेत्र योजना, सांसद व विधायक निधि के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ वेद प्रकाश, डीपीआरओ सुरेंद्रनाथ, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनके त्यागी, युवा कल्याण अधिकारी प्रेम सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें