फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकली तरपाली गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sat, 25 Jun 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ क्षेत्र के ढाईजुली पट्टी के कोकली तरपाली गांव में बीमार बच्चों का उपचार करने के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाया। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ डॉ. मनीष अग्रवाल के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण से गांव पहुंचे चिकित्सीय दल ने बीमार बच्चों को दवाइयां बांटी। गांव में 17 बच्चे बीमार मिले।
विज्ञापन


बता दें कि कोकली तरपाली गांव में मौसमी बीमारी से कई लोग पीड़ित थे। उन्हें समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा था। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पहुंची और कैंप लगाकर लोगों की जांच की।

इस दौरान डायरिया के आठ, पीलिया के तीन, खांसी-बुखार के चार, पेट दर्द और खुजली के एक-एक रोगी मिले। उन्हें दवाइयां दी गईं। चिकित्सीय दल में डॉ. अजीत, डॉ. पूनम खत्री, फार्मासिस्ट महेश मैठाणी, संपत्ति देवी, पूनम देेवी और भूमा देवी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें