फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मौन हो क्यों... पुस्तक का विधानसभा अध्यक्ष ने किया विमोचन

Wed, 03 Dec 2025 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/किशनपुर। श्री पृथ्वी विद्या मंदिर झंडीचौड़ उत्तरी में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र नैथानी के स्वरचित काव्य संग्रह मौन हो क्यों... का विमोचन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी व मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। डॉ. बबीता ध्यानी ने कहा कि गिरीश चंद्र नैथानी की रचनाएं सकारात्मक प्रभाव छोड़ती हैं और समाज की विसंगतियों पर तीखा प्रहार भी करती है। विधायक एवं मेयर ने गिरीश चंद्र नैथानी के लेखन की सराहना की और उनसे प्रेरणा पाकर आज की पीढ़ी को काव्य लेखन के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। राकेश मोहन ध्यानी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. डॉ. विकास नौटियाल, प्रो. डॉ. पीएस राणा, नीरज नैथानी, उमेश रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें