कोटद्वार। आईएचएमएस संस्थान में यूकाॅस्ट की ओर से डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. महेश मनचंदा ने परियोजना के उद्देश्यों एवं बढ़ते साइबर खतरों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. सौमित्र चटोपाध्याय गर्ग ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए डिजिटल फ्रॉड से बचाव, मोबाइल एवं एप सुरक्षा, गोपनीयता व डेटा सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल लेन-देन सुरक्षा, साइबर अपराध रिपोर्टिंग तंत्र के संबंध में तकनीकी जानकारी दी। असिस्टेंट प्रो. ममता के संचालन में आयोजित कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. अश्वनी शर्मा, नरेश थपलियाल, आइक्यूएसी प्रभारी प्रवीण त्रिपाठी मौजूद थे। संवाद