कोटद्वार। बलूनी क्लासेज और सिद्धबली गैस एजेंसी की ओर से आयोजित हरियाली तीज उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य किया और कैट वाक कर फैशन-शो में अपने जलवे बिखेरे।
बुधवार देर शाम को नजीबाबाद रोड स्थित चंद्रज्योति कुंज में आयोजित तीज उत्सव का भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि दिन भर चूल्हा चौकी और घर के काम में लगी महिलाओं को घर से बाहर निकलकर अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।
इस अवसर पर महिलाओं की डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें एकल नृत्य में महिलाओं ने फिल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। 40 से अधिक वर्ष की महिलाओं की सलामे जज्बा प्रतियोगिता में फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने रैंप पर कैटवाक कर जलवे बिखेरे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मोना बत्रा, अमिता और पंकज द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर तीज प्रतियोगिता में डा. दीपिका गौड़ को तीज क्वीन का खिताब दिया गया। सारिका बलूनी दूसरे स्थान पर, जबकि बबली रावत तीसरे स्थान पर रही। डांस प्रतियोगिता में सुमन बिष्ट प्रथम, शालिनी बिष्ट द्वितीय, संगीता रोहिला तीसरे स्थान पर रही। सलामे जज्बा में सीमा ने पहला, अलका जैन ने दूसरा और बीबी बत्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पशु सेवा में विशेष योगदान के लिए सुषमा जखमोला को बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अनीता आर्य, अभिलाषा भारद्वाज, जसविंदर कौर, रेणु कोटनाला, मानेश्वरी बिष्ट, रानी नेगी, मंजू बंसल, सुनीता कोटनाला, जन्नत परवीन, रेनू वार्ष्णेय, नीना घिल्डियाल, पूजा भोला व विनिता भट्ट आदि मौजूद थे।
फोटो-