स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खुशहाल सिंह रावत खेल समिति की पहल पर जीआईसी भृगुखाल के खेल मैदान में खेले जा रहे फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मुकाबले हुए। फुटबाल टूर्नामेंट का पहला मैच निसणी एफसी व सुपर इलेवन एफसी के बीच खेला गया।
मैच बहुत ही रोमांचक रहा। टाइम व एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई टीम कोई गोल नहीं कर पाई। उसके बाद पैनाल्टी शूट में सुपर इलेवन एफसी 5-4 से विजयी रही। फुटबाल मैच का दूसरा मुकाबला बड्यूण एफसी व कस्याली एएफसी के बीच खेला गया, जिसमें बडयूण एफसी ने कस्याली एएफसी को 4-0 से हराया। बडयूण एफसी के शिवम ने पहले हॉफ के 37वें मिनट में पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हॉफ के 43वें मिनट में अभिषेक ने दूसरा और दूसरे हॉफ के 74वेें व 82वें मिनट में अभिषेक ने चौथा गोल दागकर टीम को विजयी दिलाई। रेफरी की भूमिका शिवा चौधरी, रतन नेगी व पारस रावत ने निभाई। शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि डॉ. कीर्ति सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों को फिट रहने के टिप्स दिए। इस मौके पर खेल समिति के अध्यक्ष गेंदनलाल रतूड़ी, सचिव मनमोहन सिंह नेगी, अनिल नेगी, बिजेन्द्र खत्री, गुमान खत्री, सुनील नेगी आदि मौजूद रहे।