फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया उत्तराखंड मुक्त विवि के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट में खराबी आने से परेशान छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन से वेबसाइट में आई खामी को तत्काल दूर करने और प्रवेश फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सौरव पांडेय के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में एकत्र हुए और विवि के कुलसचिव के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवेश फार्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर थी, लेकिन विश्वविद्यालय की वेबसाइट नहीं चलने से और बैक पेपर परिणाम सही समय से नहीं आने के कारण अधिकतर छात्र-छात्राएं फार्म नहीं भर पाए। छात्रों ने विश्वविद्यालय से प्रवेश फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन मांग पर कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष भास्कर, नरेश कोटनाला, अनुराग कंडवाल, सक्षम गुसाईं, अंकित डबराल और राघव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें