फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बार्डर पर बढ़ी सख्ती, दिनरात हो रही सघन चेकिंग

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पैसा और शराब की आशंका में कोटद्वार के यूपी-यूके बार्डर पर वाहनों की सघ - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव निकट आते ही उत्तराखंड और यूपी की ओर से बार्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। चुनाव में शराब और धनबल के प्रयोग की आशंका में कोटद्वार के यूपी बार्डर पर हर आने जाने वाले वाहन की सघन चेकिंग की जा रही है। मैदानी क्षेत्र से आने वाले वाहनों की कौड़िया चेकपोस्ट के अलावा यूपी के दूसरे नाके तेलीपाड़ा दिल्ली फार्म बैरियर पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोटद्वार में यूपी की सीमा पर कोटद्वार-बिजनौर दिल्ली मार्ग का प्रमुख चेकपोस्ट कौड़िया में है। इसके अलावा नगीना की ओर से आने वाले संपर्क मार्ग पर तेलीपाड़ा और दिल्ली फार्म की ओर से भी आवाजाही होती है। इन दोनों स्थानों पर कोटद्वार पुलिस के अलावा जिले की सर्विलांस टीमें लगाई गई हैं। यहां पर जिला निर्वाचन विभाग की ओर से लोनिवि के सहायक अभियंता सत्यप्रकाश राठौर और राजकीय पॉलीटेक्निक कोटद्वार के प्रवक्ता आशीष गुुसाईं को मजिस्ट्रेट बनाकर तैनात किया गया है। दोनों टीमों के साथ पुलिस अधिकारियों के साथ फोर्स तैनात की गई है। इसके अलावा चिलरखाल में अजीत गुसाईं और डा. एसके गुप्ता को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी दो टीमें बनी हुई है, जिसमें एक टीम में सुदेश बिंजोला और दूसरी में डा. जुनीष कुमार को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। ये टीमें दिन और रात बारी-बारी से लगी हुई हैं। कौड़िया चेक पोस्ट पर अभी तक शराब का जखीरा बरामद किया जा चुका है। वहीं यूपी की बिजनौर पुलिस की ओर से मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार और पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार की अगुवाई में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पौड़ी की एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि इन टीमों के अलावा उच्चाधिकारियों की ओर से भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें