आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की बोर्ड परीक्षा में कोटद्वार के सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल में 12वीं की परीक्षा में अभिनव चौहान ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर और 10वीं में नंदिता ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोटद्वार टॉप किया है। जबकि मदरलैंड एकेडमी के मयंक ध्यानी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। शनिवार शाम को आईसीएसई और आईएससी बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर प्रदीपा ने बताया कि 12वीं में अभिनव चौहान ने 98 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। इसके अलावा नितिन रावत ने 96.75 प्रतिशत, सुयश रावत ने 96, रिशभ चौधरी 96, अतुल्य रावत ने 96, सिमरन नेगी ने 95.75, विवेक गुसाईं ने 95, वंशिता कोटनाला ने 95, तान्या बिष्ट 94.25, अंशिका अग्रवाल 93.25, आयुष गुसाईं 92.5, शुभम नौटियाल ने 92.25, संस्कृति रावत ने 92, रिशभ रावत ने 91.75, अजय नेगी ने 91.5, महक देवरानी ने 90.25 और विदूशि रावत ने 90.25 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय की टॉप टेन की सूची में नाम दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि 10वीं की परीक्षा में नंदिता ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। इसके अलावा साक्षी बडोला ने 98.4 प्रतिशत, अरिंदम जखवाल ने 97.8, साक्षी नेगी ने 97.4, पंकज रावत ने 97.2, समीक्षा बिष्ट ने 97, प्राजना उनियाल ने 97, सयूमा भारद्वाज ने 97, सोनम जोशी ने 96.8, आकांक्षा जोशी ने 96.8 और संयम बिष्ट ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप टेन सूची में नाम दर्ज कराया है।
मदरलैंड एकेडमी में मयंक ध्यानी ने किया विद्यालय टॉप
मदरलैंड एकेडमी में छात्रों के परीक्षा में पास होने पर छात्र-छात्राओें और शिक्षकों में उत्साह रहा। प्रधानाचार्य सुनील कुमार कोटनाला ने बताया कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छात्र मयंक ध्यानी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। इसके अलावा मानसी नेगी ने 90 प्रतिशत, सोनिया खंतवाल ने 89, सार्थक नेगी ने 85, नियति ने 86, विशाल रावत ने 85, दिव्यम ने 85, मयंक रावत ने 84 और वैष्णवी ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है।