फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तेज रफ्तार डंपर ने रौंदी बाइक, बाल-बाल बचे छात्र और राहगीर, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। देवी रोड पर जल निगम स्टोर के सामने बृहस्पतिवार शाम को एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को रौंद डाला। हादसे से मकान की सीढि़यां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटनास्थल के पास खड़े ट्यूशन पढ़ने आए बच्चे और राहगीर बाल-बाल बचे। जैसे ही डंपर बाइक को रौंदते हुए मकान की सीढि़यों से टकराया, मौके पर अफरातफरी मच गई। डंपर का चालक नशे में धुत पाया गया, जिसकी लोगों ने पिटाई करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने डंपर को सीज कर दिया है। डंपर चालक पुलिस की गिरफ्त हैं, लेकिन देर शाम तक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए पीड़ित पक्ष की तहरीर का इंतजार है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 3:30 बजे एक तेज रफ्तार डंपर बाजार की ओर से जल निगम स्टोर के सामने वाले रतनपुर-बीईएल संपर्क मार्ग पर जा घुसा। यहां तेजी से मोड़ काटते हुए डंपर ने एक बाइक को रौंद डाला और हरगोविंद सिंह नेगी के मकान पर टक्कर मार दी। बाइक स्वामी डीएस नेगी ने बताया कि उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत यह रही कि घटनास्थल पर मौजूद ट्यूशन पड़ने वाले छात्र-छात्राएं डंपर की चपेट में आने से बच गए। लोगों ने बताया कि शाम के समय मोड़ पर मकान की सीढि़यों में बच्चे और लोग बैठे रहते हैं। एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि डंपर चालक शुभम निवासी भदालीखाल नशे में था। उसका मेडिकल करा लिया गया है। सतपुली निवासी वाहन स्वामी को सूचना दे दी गई है। डंपर सीज कर दिया गया है। क्षेत्रवासियों ने रतनपुर-बीईएल संपर्क मार्ग पर भारी वाहनों और डंपरों की आवाजाही प्रतिबंधित करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें