फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: श्वेता आर्या के भजनों की प्रस्तुतियाें ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। आर्य समाज, कोटद्वार की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में चार दिवसीय श्रावणी पर्व एवं वेद प्रचार महोत्सव बुधवार को यज्ञ के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर अंबाला से पहुंचीं भजनोपदेशक श्वेता आर्या ने सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को बांधे रखा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह आर्य समाज कोटद्वार के पुरोहित और यज्ञ के ब्रह्मा पंडित नितिन शास्त्री के सानिध्य में यज्ञ प्रारंभ हुआ। इसके बाद भक्ति संगीत और वेद प्रवचन का कार्यक्रम हुआ।इस मौके पर पंडित नितिन शास्त्री ने विभिन्न जानकारियां दीं। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान राजेंद्र ग्रोवर, मंत्री नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आशुतोष वर्मा, महेश वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, शशि सिंघल, अजय ग्रोवर, मीना अग्रवाल, कमल आर्य, आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रेनू नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें