फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कार में लगी आग, लोगों में मची भगदड़, एक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जयहरीखाल। जयहरीखाल बाजार में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। साथ ही कार स्वयं ही खिसककर पास में स्थित एक दुकान के काउंटर से जा टकराई, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार सूरज रौतेला मामूली रूप से झुलस गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि मंगलवार अपराह्न 11:00 बजे नहटौर बिजनौर निवासी हाल निवास लैंसडौन अनिल कुमार अपनी कार से बेटी को लेने महाविद्यालय जा रहे थे। इस बीच वह बाजार में कार को सड़क किनारे खड़ी कर सामान लेने दुकान में चले गए। इस दौरान अचानक ही खड़ी कार में आग लग गई। साथ ही कार स्वयं ही खिसकते हुए पास की दुकान काउंटर से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों और ग्रामीणों ने लोहे और लकड़ी की सीढि़यों की मदद से किसी तरह कार को दुकान से दूर किया। साथ ही आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर एसडीएम शालिनी मौर्य और गूमखाल चौकी प्रभारी वेदप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लैंसडौन आर्मी मुख्यालय से पानी का टैंकर बुलाकर आग पर काबू पाया। समय रहते पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया होता, तो भीड़भाड़ वाले बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था।
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें