फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श मतदान केंद्रों मेें सेल्फी प्वाइंट का रहा क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद रही। वहीं आदर्श मतदान केंद्रों में सेल्फी प्वाइंट का क्रेज रहा। बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

कोटद्वार के आदर्श मतदान केंद्र हैप्पी होम स्कूल और गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में युवाओं के लिए बनाई गए सेल्फी प्वाइंट को लेकर युवाओं में उत्साह रहा। युवाओं ने सेल्फी प्वाइंट पर जाकर मताधिकार के प्रयोग वाली इंक लगी अंगुली को दिखाकर फोटो खिंचाई। आलम यह रहा कि सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचाने को लेकर भी लोगों को इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा बुजुर्ग और दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर और चलने के लिए स्टैंड आदि की व्यवस्था बनाई गई।
विधानसभा क्षेत्र के अन्य मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के हाथ सैनिटाइज करवाए। उन्हें मास्क दिया और ईवीएम का प्रयोग करने के लिए ग्लब्स उपलब्ध कराए। उन्होंने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद सामान्य तापमान पाए जाने पर लोगों को मतदान कक्ष में प्रवेश दिया। इसके अलावा कई मतदान केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन और आरटीपीसीआर सैंपल लेने की व्यवस्था भी बनाई गई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पीपीई किट पहने दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें