फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिक नितेश सिंह का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज अधारियाखाल के बाल वैज्ञानिक नितेश सिंह। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड के तहत हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राजकीय इंटर कॉलेज अधारियाखाल के बाल वैज्ञानिक नितेश सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। जयहरीखाल ब्लाक के सुदूर दुर्गम क्षेत्र में स्थापित विद्यालय के छात्र का पौड़ी जिले से राष्ट्रीय स्तर पर अकेला चयनित होने पर विद्यालय के शिक्षकों में खुशी का माहौल है। मुख्य शिक्षाधिकारी पौड़ी और खंड शिक्षाधिकारी ने छात्र एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज अधारियाखाल के शिक्षक मोहम्मद असलम अंसारी ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड के अंतर्गत विद्यालय के बाल वैज्ञानिक नितेश सिंह ने एक्सपेबल चियर विषय पर अपना मॉडल प्रोटोटाइप प्रस्तुत किया था। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित नौ प्रतिभागियों में से पौड़ी जिले से एक मात्र छात्र नितेश का चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार थपलियाल ने बताया कि विकट भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद छात्र का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होना छात्र, विद्यालय परिवार के साथ जिले के लिए भी गौरव की बात है। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज और खंड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिंह कैंतुरा, प्रधानाचार्य अनूप कुमार थपलियाल, शिक्षक मोहम्मद असलम अंसारी, सोबेंद्र जोशी, परितोष रावत और खुशेंद्र रावत ने छात्र को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें