फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: गोखले मार्ग पर नगर निगम की टीम को देख सामान लेकर दौड़े फड़ कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राजस्व विभाग एवं नगर निगम की टीम ने गोखले मार्ग पर अतिक्रमण के विरुद्ध आकस्मिक अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूला है। इससे पहले निगम की टीम को देखते ही आधे से अधिक फड़वाले कार्रवाई व जुर्माना के भय से सामान उठाकर गली-मोहल्ले की ओर दौड़ पड़े। टीम के जाते ही फड़वाले फिर से गोखले मार्ग पर जम गए।
विज्ञापन




सोमवार शाम नायब तहसीलदार श्रीधर प्रसाद नौटियाल के नेतृत्व में निगम के जेई सूरज बड़थ्वाल एवं सफाई निरीक्षक परनीत चौधरी झंडाचौक से गोखले मार्ग पर पहुंचे। अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को अचानक सामने पाकर कुछ दुकानदारों ने आनन-फानन सामान समेटना शुरू कर दिया। टीम के आने का शोर मचने पर आगे के दुकानदार अपनी-अपनी फड़ेें समेटकर भाग गए। इस दौरान राजस्व एवं नगर निगम की टीम ने चार फड़ कारोबारियों टीकम सिंह, विनीत, आलोक और सोनू का चालान कर उनसे एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूला। इस मौके पर निगम की टीम ने पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की हिदायत दी। अतिक्रमण को लेकर कुछ फड़ कारोबारियों की टीम के साथ नोकझोंक हुई। निगम की टीम के जाते ही कुछ ही देर में सड़क पर फड़ वाले काबिज हो गए। इस दौरान एसएसआई जयपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस की ओर से यहां अतिक्रमण से संबंधित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें