शराब की दुकान में मिल रही ओवर रेटिंग की शिकायत पर बुुधवार शाम को एसडीएम योगेश मेहरा ने स्टेशन रोड स्थित एक शराब की दुकान में छापा मारा। इस दौरान दुकान में अनियमितताएं मिलीं जिस पर एसडीएम ने लाइसेंसधारक को शराब की बिक्री को लेकर व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए।
बुधवार देर शाम को एसडीएम योगेेश मेहरा राजस्व पुलिस के साथ स्टेशन रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों और लाइसेंसधारी से शराब की दाम और स्टॉक के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान काउंटर पर शराब की मूल्य सूची अपूर्ण मिली। साथ ही शिकायत के लिए जिला आबकारी अधिकारी का नंबर भी चस्पा नहीं मिला। एसडीएम ने बताया कि दुकान के संबंध में लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए छापा मारा गया जिसमें अनियमितताएं मिलीं। लाइसेंस धारक को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। संवाद